भारत

घर में आग लगने से एक ही परिवार के 3 की मौत

jantaserishta.com
2 Jan 2023 12:59 PM IST
घर में आग लगने से एक ही परिवार के 3 की मौत
x
मचा कोहराम.
अहमदाबाद (आईएएनएस)| अहमदाबाद में सोमवार को एक घर की पहली मंजिल पर लगी आग में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अहमदाबाद के डिविजनल फायर ऑफिसर ओम जडेजा ने आईएएनएस को बताया कि दमकल विभाग को सुबह करीब पांच बजे न्यू एच कॉलोनी स्थित घर में आग लगने की सूचना मिली थी।
उन्होंने कहा, टीम ने तीन लोगों को बचाया और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मृतकों की पहचान जयेश वाघेला (40), उनकी पत्नी हंसा (35) और उनके बेटे रेहान (8) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर पहुंचने पर दो टीमों का गठन किया गया, जिसमें एक ने आग बुझाई और दूसरी टीम ने बचाव कार्य शुरू किया।
पहली टीम ने घर के बेडरूम में तीन लोगों को बेहोशी की हालत में पाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
जडेजा ने कहा कि आग लगने का कारण हीटर हो सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह आत्महत्या का मामला भी हो सकता है, जो फॉरेंसिक जांच के बाद पता चलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story