भारत

अहमद पटेल के बेटे की पोस्ट से खलबली...लिखा- 'कांग्रेस तोड़कर एक अलग ग्रुप बनाना चाहता हूं'

jantaserishta.com
29 Nov 2025 2:30 PM IST
अहमद पटेल के बेटे की पोस्ट से खलबली...लिखा- कांग्रेस तोड़कर एक अलग ग्रुप बनाना चाहता हूं
x

फाइल फोटो

मुमताज पटेल ने भाई के दावे को खारिज कर दिया.
नई दिल्ली: कांग्रेस के दिवंगत दिग्गज नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस से अलग एक 'नए ग्रुप' की शुरुआत करने की बात कही है, जिससे राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है. उन्होंने ये भी दावा किया कि उनकी बहन उनके साथ आ सकती हैं. हालांकि, मुमताज ने अपने भाई के दावों का खंडन कर दिया है और उसके साथ किसी भी ग्रुप में शामिल होने से इनकार कर दिया है.
फैसला की सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीन शॉर्ट तेज से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'वे कांग्रेस पार्टी को तोड़कर एक नया ग्रुप बनाने की सोच रहे हैं, जिसका नाम 'कांग्रेस (AP)' रखा जाएगा.'
उन्होंने कहा कि उनकी बहन मुमताज पटेल भी इस ग्रुप में शामिल हो सकती है. वहीं, फैसल की पोस्ट वायरल होने के बाद मुमताज ने तुरंत सोशल मीडिया पर सफाई जा कर अपने भाई के दावे को खारिज कर दिया.
'मेरा किसी पार्टी में शामिल होने का इरादा नहीं'
उन्होंने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मैं साफ कर दूं कि मेरे किसी भी नई राजनीतिक पार्टी में शामिल होने या किसी नए ग्रुप का हिस्सा बनने का कोई इरादा नहीं है. ' मुमताज ने कहा कि मेरे भाई के विचार और फैसले पूरी तरह से उनके अपने हैं. उन्होंने अपने भाई के विचारों से खुद को न जोड़ने की अपील करते हुए कहा, 'कृपया मुझे इससे न जोड़ें, धन्यवाद.'
ये घटना ऐसे वक्त उभर कर सामने आई है, जब पार्टी कर्नाटक में आंतरिक कलह और बिहार में चुनावी हार से जूझ रही है. आपको बता दें कि अहमद पटेल का परिवार लंबे वक्त से कांग्रेस से जुड़ा रहा है. अहमद पटेल गांधी परिवार के करीबी थे. उन्होंने पार्टी को कई चुनाव में जीत दिलाई थी. उनके निधन के बाद उनके बेटे फैसल और बेटी मुमताज पार्टी से जुड़े रहे, लेकिन फैसल के हालिया पोस्ट ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या परिवार में पार्टी को लेकर मतभेद हैं?.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story