भारत

अहमद पटेल के बेटे फैसल ने छोड़ी कांग्रेस, पार्टी की प्रतिक्रिया आई

jantaserishta.com
15 Feb 2025 3:34 PM IST
अहमद पटेल के बेटे फैसल ने छोड़ी कांग्रेस, पार्टी की प्रतिक्रिया आई
x
राजकोट: कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने कांग्रेस छोड़ दी है. गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने फैसल पटेल के पार्टी छोड़ने पर कहा कि अहमद पटेल हमारे राष्ट्रीय नेता थे. उनका काम और उनकी कमी हमेशा कांग्रेस पक्ष को खलेगी. उन्होंने कहा कि फैसल पटेल के ट्वीट को गलत तरीके से लिया जा रहा है. उन्होंने यह भी लिखा है कि कांग्रेस हमेशा उनका परिवार रहेगी.
शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि फैसल और मुमताज दोनों हमारे परिवार के सदस्य जैसे हैं. मुमताज पटेल अभी भी भरूच में कांग्रेस में सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि फैसल पटेल ने हेल्थ इश्यूज के कारण यह फैसला लिया है. उनके बीजेपी में जुड़ने की चर्चा की बात सही नहीं है.
फैसल पटेल ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की. उन्होंने लिखा, 'काफी दुख के साथ लिख रहा हूं कि मैंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया है. यह कई सालों का एक मुश्किल सफर रहा है. मेरे दिवंगत पिता अहमद पटेल ने अपना पूरा जीवन देश, पार्टी और गांधी परिवार के लिए काम करते हुए दे दिया. मैंने उनके नक्शेकदम पर चलने की कोशिश की लेकिन हर कदम पर मुझे मना कर दिया गया.'
उन्होंने लिखा, 'मैं हर संभव तरीके से मानव जाति के लिए काम करना जारी रखूंगा. कांग्रेस पार्टी हमेशा मेरे परिवार की तरह रहेगी. मैं उन सभी कांग्रेस नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया.' गौरतलब है कि पिछली बार के लोकसभा चुनाव के दौरान अहमद पटेल के बेटे ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story