भारत
भारत में सैटेलाइट इंटरनेट लॉन्च से पहले स्टारलिंक ने देश में हायरिंग का पहला राउंड किया शुरू
jantaserishta.com
31 Oct 2025 12:00 PM IST

x
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक भारत में आधिकारिक तौर पर अपना परिचालन शुरू कर रही है.
मुंबई: एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक भारत में आधिकारिक तौर पर अपना परिचालन शुरू कर रही है। कंपनी ने इस हफ्ते मुंबई में अपने टेक्निकल और सिक्योरिटी डेमो रन भी शुरू कर दिए हैं। इस बीच कंपनी ने देश में हायरिंग का पहला राउंड शुरू कर दिया है।
स्पेसएक्स ने जॉब पोस्टिंग में कहा, "स्टारलिंक अपनी लो-लेटेंसी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस को दुनिया भर में विस्तार करने के लिए अपने ग्लोबल फुटप्रिंट को बढ़ा रही है। इसी कड़ी में कंपनी की इंडियन सब्सिडियरी फाइनेंशियल रिपोर्टिंग और कंप्लायंस की देखरेख के लिए एक अकाउंटिंग मैनेजर को हायर कर रही है।"
लिस्टिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, स्टारलिंक के भारत में परिचालन को सपोर्ट करने के लिए बेंगलुरू बेस्ड इस रोल की जिम्मेदारी अकाउंटिंग, रिपोर्टिंग और कानूनी कंप्लायंस फंक्शंस को बनाने और बढ़ाने को लेकर होगी।
कंपनी ने भर्ती को लेकर यह भी स्पष्ट किया है कि इस भूमिका के लिए कंपनी वैलिड वर्क ऑथराइजेशन वाले लोकल कैंडिडेट्स को ही प्राथमिकता दे रही है। साथ ही, इस भूमिका के लिए रिमोट या हाइब्रिड काम के ऑप्शन उपलब्ध नहीं होंगे।
इसके अलावा, स्पेसएक्स के करियर पेज पर दी गई लिस्टिंग के मुताबिक, कंपनी अपनी शुरुआती हायरिंग ड्राइव के तहत फाइनेंसिंग और अकाउंटिंग रोल के लिए पेमेंट मैनेजर, अकाउंटिंग मैनेजर, सीनियर ट्रेजरी एनालिस्ट और टैक्स मैनेजर पदों पर नियुक्ती करेगी। ये सभी भूमिकाएं स्टारलिंग के भारत में ऑपरेशनल हब बेंगलुरू के लिए की जाएंगी।
इससे पहले सामने आई जानकारियों के अनुसार कंपनी मुंबई के चांदीवली इलाके में 1,294 स्क्वायर फीट का ऑफिस स्पेस लगभग 2.33 करोड़ रुपए में लीज पर ले चुकी है। इस ऑफिस स्पेस को कंपनी ने पांच वर्ष की अवधि के लिए लीज पर लिया है।
इसके अलावा, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी भारत के मुंबई, नोएडा, चंडीगढ़, कोलकाता और लखनऊ समेत नौ शहरों में गेटवे स्टेशन की योजना बना रही है। इन स्टेशन की भूमिका भविष्य में भारत के सभी यूजर्स तक सैटेलाइट सिग्नल पहुंचाने में अहम होगी।
Tagsभारत में सैटेलाइट इंटरनेटसैटेलाइट इंटरनेटस्टारलिंकSatellite Internet in IndiaSatellite InternetStarlink
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





