भारत

ओडिशा दौरे से पहले पीएम मोदी के स्वागत के लिए पद्म श्री सुदर्शन पटनायक ने बनाया सैंड आर्ट

jantaserishta.com
25 Oct 2026 8:47 AM IST
ओडिशा दौरे से पहले पीएम मोदी के स्वागत के लिए पद्म श्री सुदर्शन पटनायक ने बनाया सैंड आर्ट
x
पुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओडिशा दौरे से पहले पुरी के समुद्र तट पर उनके स्वागत के लिए एक विशेष कलाकृति बनाई गई है। जाने-माने सैंड आर्टिस्ट और पद्मश्री से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर 8 फुट ऊंची यह विशाल रेत कलाकृति बनाई है। इस कलाकृति में कोणार्क चक्र के साथ-साथ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए डेटा सेंटर को भी दर्शाया गया है।
इस अवसर पर सुदर्शन पटनायक ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा आ रहे हैं और यहां आरबीआई के डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यह ओडिशा के लिए गर्व की बात है कि आरबीआई का दूसरा डेटा सेंटर यहां स्थापित किया गया है और इसका उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। एक कलाकार के तौर पर हमने पुरी बीच पर रेत से एक कलाकृति बनाई है, जिसमें हमने कोणार्क चक्र को उकेरा है और साथ ही रेत के जरिए डेटा सेंटर की झलक भी पेश की है। हम अपनी कला के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हैं।"
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 25 अक्टूबर को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह भुवनेश्वर के पास जटनी स्थित इन्फो वैली-2 में भारतीय रिजर्व बैंक के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे। यह अत्याधुनिक डेटा सेंटर लगभग 169 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उद्घाटन समारोह के बाद प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जनसभा को संबोधित करने के बाद वह शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
वहीं, इससे पहले पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे पर रहेंगे। यहां वह पहले अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग फैक्टरी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो में शामिल होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story