भारत
होली से पहले ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 क्विंटल सड़े-गले खजूर को नष्ट कराया
jantaserishta.com
21 Feb 2026 8:02 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
लखनऊ: रमजान और होली से पहले राजधानी लखनऊ में मिलावट खोरों की नींद उड़ गई है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने शहर भर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 41 लाख रुपए से अधिक मूल्य के खाद्य पदार्थ सीज कर दिए. जिसमें 1320 किलो खजूर और 1418 किलो रंगीन कचरी जब्त की गई. इस कार्रवाई से त्योहारों के नाम पर सेहत से खिलवाड़ करने वालों को साफ संदेश दे दिया गया है कि इस बार कोई रियायत नहीं मिलेगी.
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय विजय प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल, घी, वनस्पति, रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स, नमकीन, मिठाइयों, बेसन और मैदा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. टीम ने छह नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला भेजा है. रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है.
अयोध्या रोड स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में 1320 किलो एक्सपायर्ड खजूर असुरक्षित पाए गए. जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया. यहीं नहीं, 2000 किलो हल्दी और 20475 किलो सुपारी भी सीज की गई. अमीनाबाद के स्वरूप कोल्ड स्टोरेज समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए हजारों किलो खाद्य सामग्री पर ताला जड़ दिया गया. इसके अलावा रायबरेली रोड की डेयरियों और मिठाई दुकानों से पनीर और पेड़ा के नमूने उठाए गए, जबकि 1418 किलो रंगीन कचरी भी जब्त की गई. कुल मिलाकर 23893 किलो खाद्य पदार्थ कार्रवाई की जद में आए.
इस एक्शन से साफ है कि त्योहारों की मिठास में जहर घोलने वालों पर इस बार प्रशासन की पैनी नजर है. साथ ही प्रशासन ने आमजन से भी अपील है कि संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





