
नई दिल्ली: ताजमहल (Taj Mahal) परिसर में स्थित मस्जिद में बुधवार को सीआईएसएफ ने चार युवकों को नमाज पढ़ते हुए पकड़ा. ये चारो युवक परिसर में बनी मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे. जबकि मस्जिद में केवल शुक्रवार को ही नमाज पढ़ने की इजाजत है. CISF ने चारो युवक को ताजगंज पुलिस के हवाले कर दिया है. चारों ही युवक ताजमहल देखने के लिए यहां आए थे. इसमें से तीन युवक हैदराबाद के हैं और एक आजमगढ़ का निवासी है. घटना शाम करीब पौने सात बजे की है. शुक्रवार को ताजमहल में सिर्फ स्थानीय लोगों को आईडी दिखाने के बाद नमाज के लिए प्रवेश दिया जाता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





