भारत
गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना होगी बंद, डिंपल यादव ने किया ऐलान
jantaserishta.com
21 May 2024 10:06 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
आजमगढ़: मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव मंगलवार को आजमगढ़ के मेंहनगर विधानसभा पहुंची। यहां उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना बंद कर दी जाएगी। भाजपा की सरकार में महंगाई बेतहाशा बढ़ी है। मैनपुरी के लिए भाजपा की सरकार बाजार दे रही है, लेकिन आजमगढ़ में कुछ नहीं दिया।
सांसद डिंपल यादव ने मंगलवार को सपा प्रत्याशी के समर्थन में मेंहनगर विधानसभा के बंसरिया की बाग और सगड़ी विधानसभा के बाजार गोसाईं स्थित सपहा पाठक वाली बाग में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 9 से 10 बार भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होना गलती नहीं, बल्कि भाजपा के लोगों का षड्यंत्र हैं। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। सरकारी नौकरियों की भर्ती पर लगी रोक हटा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां का माहौल बता रहा है कि केंद्र ही नहीं बल्कि प्रदेश की भी भाजपा सरकार जाने वाली है और सपा की सरकार बनेगी। समाजवादियों के सामने आजमगढ़ में भाजपा के लोगों का राजनैतिक दबाव नहीं चल पा रहा है, जिससे उनके चेहरे पर मायूसी छा गई है। 2024 का चुनाव महत्वपूर्ण है। देश की दशा और दिशा का परिवर्तन होने जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव के चरण बीतते जा रहे हैं, वैसे-वैसे गठबंधन मजबूत होता जा रहा है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आजमगढ़ जनसभा में भारी संख्या में भीड़ जुटी। जिस कारण यहां भगदड़ की स्थित बन गई। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। वहीं कुर्सियां और माइक तोड़ दिया गया। पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई कार्यकर्ता जमीन पर गिर पड़े जिससे वह घायल हो गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





