भारत

वापस नहीं ली जाएगी अग्निपथ स्कीम, साझा प्रेस कांफ्रेंस में सेना का बड़ा बयान आया

jantaserishta.com
19 Jun 2022 3:20 PM IST
वापस नहीं ली जाएगी अग्निपथ स्कीम, साझा प्रेस कांफ्रेंस में सेना का बड़ा बयान आया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: अग्निपथ स्कीम को लेकर विपक्ष का सरकार हमला जारी है. कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आज सत्याग्रह आंदोलन कर रही है तो. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस स्कीम को लेकर युवाओं के मन में शंका है. उन्होंने पूछा है कि क्या अग्निवीरों को 90 दिनों की छुट्टी मिलेगी. इस बीच वायुसेना ने अग्निवीरों की बहाली के लिए पूरी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है.

Adjutant General लेफ्टिनेंट जनरल बंशी पुनप्पा ने कहा कि सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 1 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा. जिसके बाद लोग एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकते हैं. भर्ती के लिए पहली रैली अगस्त के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी. रैली में फिजिकल टेस्ट और मेडिकल होगा उसके बाद एंट्रेंस एग्जाम होगा फिर उन्हें कॉलम में मेरिट के हिसाब से भेजेंगे. अगस्त से लेकर नवंबर तक 2 बैच में रैलिया होंगी. पहले लॉट में 25000 अग्निवीर आएंगे. ये लोग दिसंबर के पहले सप्ताह में आएंगे. अग्निवीरों का दूसरा जत्था फरवरी में आएगा.‌ देशभर में कुल 83 भारतीय रैलियां होंगी जो देश के हर राज्य में हर हर आखिरी गांव तक होंगे. वायु सेना में 24 जून से बहाली शुरू होगी, जबकि नेवी में बहाली के लिए 25 जून को नोटिफिकेशन आएगा.
नेवी के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में 25 जून तक हमारा एडवर्टाइजमेंट इंफॉर्मेशन ब्रॉडकास्टर मिनिस्ट्री तक पहुंच जाएगा. हमारे टाइमलाइन के हिसाब से 21 नवंबर को हमारा पहला अग्निवीर का बैच आई एन एस चिल्का उड़ीसा में रिपोर्ट करना शुरू कर देगा. हम महिलाओं को भी अग्निवीर बना रहे हैं. मैं 21 नंवबर का इंतजार कर रहा हूं और मुझे आशा है कि महिला और पुरुष अग्निवीर आइएनएस चिल्का पर रिपोर्ट करेंगे.
अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की किसी भी संभावना से सेना ने इनकार किया है. सेना ने कहा संयुक्त बयान में कहा है कि अग्निपथ स्कीम वापस नहीं होगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story