अग्निपथ योजना: 13 राज्यों में संग्राम, अब सामने आई ये जानकारी

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पटना. अग्निपथ योजना के खिलाफ व्यापक विरोध के बीच सरकार अपने कदम पर आगे बढ़ रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कड़ी में शनिवार को तीन सेना प्रमुखों के साथ बैठक की। रक्षा मंत्री की सेना प्रमुखों के साथ यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वक्त अग्निपथ स्कीम के खिलाफ देशभर के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। अग्निपथ स्कीम के खिलाफ आग 13 राज्यों में फैल चुकी है। पिछले तीन दिनों में देश के कई हिस्सों में युवाओं द्वारा तीव्र विरोध प्रदर्शन देखा गया है पक्षी दलों ने सरकार से इस योजना को वापस लेने का आग्रह किया हैऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएटेड ने शनिवार को 24 घंटे के लिए बिहार बंद करने का ऐलान किया है। बिहार इस वक्त अग्निपथ स्कीम के खिलाफ विरोध का केंद्र रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





