भारत

अग्निपथ योजना: इस मंत्री ने कहा- आतंकियों की ओर ले जाएगी स्कीम

jantaserishta.com
6 July 2022 10:47 AM IST
अग्निपथ योजना: इस मंत्री ने कहा- आतंकियों की ओर ले जाएगी स्कीम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जयपुर: सेना में चार साल की सेवा के लिए नई भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर राजस्थान के मंत्री ने विवादित बयान दिया है। अशोक गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा है कि अग्निपथ योजना से ''प्रशिक्षित आतंकवादी'' पैदा होंगे। मंत्री ने अपने दावे को लेकर दलील दी कि बिना पेंशन और जॉब सिक्यॉरिटी के वे आवारा हो जाएंगे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए जाट ने पूछा कि एक साल विधायक या सांसद रहने पर पेशन मिलता है तो अग्निवीरों को क्यों ना दिया जाए। उन्होंने कहा, ''आप युवाओं को पांच साल, चार साल, तीन साल के लिए नौकरी दे रहे हैं। कम से कम उन्हें पेंशन दीजिए। आप देश को प्रशिक्षित आतंकवादियों की ओर धकेल रहे हैं।''
मंत्री ने कहा, ''आने वाले समय में देश के युवा समझेंगे। विपक्ष इस स्कीम का विरोध हर प्लैटफॉर्म पर करेगा। राहुल गांधी की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों को समर्थन देकर हम देश को जगाएंगे।'' मंत्री ने कन्हैयालाल की हत्या के लिए बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा को जिम्मेदार बताया और कहा कि यदि उन्होंने विवादित बयान नहीं दिया होता तो कन्हैया जिंदा होते। मंत्री ने कहा कि बीजेपी नेता इस मुगल और अंग्रेजों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। मंत्री ने कहा, ''जो लोग धार्मिक भावनाएं भड़काते हैं उन्हें भी फांसी की सजा देनी चाहिए।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story