भारत

अग्निपथ स्कीम: सड़कों पर उतरे छात्र, सेना में नई भर्ती योजना के खिलाफ भारी गुस्सा

jantaserishta.com
16 Jun 2022 8:14 AM IST
अग्निपथ स्कीम: सड़कों पर उतरे छात्र, सेना में नई भर्ती योजना के खिलाफ भारी गुस्सा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

जहानाबाद: सेना में भर्ती के लिए लाई गई 'अग्निपथ स्कीम' का विरोध तेज हो गया है. खासकर बिहार में बवाल बढ़ता जा रहा है. आज बिहार के जहानाबाद में छात्रों ने बवाल किया है. वहां छात्रों ने सड़कों को जाम किया और आगजनी भी हुई. छात्रों ने जहानाबाद में NH-83 और NH-110 जाम कर आगजनी की.

इससे पहले बक्सर, मुजफ्फरपुर, गया में भी विरोध हुआ था. सेना में चार साल की भर्ती वाली इस स्कीम से नाराज युवाओं ने कल पत्थरबाजी भी की थी.
बिहार के बक्सर जिले में रेल यातायात और सड़क ट्रैफिक बाधित किया गया था. बक्सर में करीब 100 युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर विरोध किया था. इसकी वजह से ट्रेन सर्विस भी बाधित हुई थी. प्रदर्शन की वजह से जनशताब्दी एक्सप्रेस करीब 30 मिनट लेट हो गई थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story