भारत

अग्निपथ स्कीम: पुलिस की जीप को बनाया निशाना, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
19 Jun 2022 2:45 PM IST
अग्निपथ स्कीम: पुलिस की जीप को बनाया निशाना, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: पीडीडीयू नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के समीप रविवार की सुबह प्राइवेट वाहन से गश्त कर रही पुलिस टीम को उपद्रवियों ने घेर लिया। इस दौरान पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए। उपद्रवियों ने वाहन फूंक दिया।इसकी जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर आईजी, कमिश्नर,डीएम,एसपी सहित कई थाने की फोर्स पहुंच गई। अधिकारियों के निर्देश पर आरोपितों की तलाश जारी है।

अग्निपथ योजना का विरोध जिले में जारी है। इस क्रम में रविवार की सुबह दस बजे अलीनगर थाने की पुलिस प्राइवेट जीप से गश्त कर रही थी। पुलिस टीम जैसे ही मुस्तफापुर गांव के समीप पहुंची, अचानक डेढ़ सौ की संख्या उपद्रवियों ने जीप ढेर लिया। उपद्रवियों की भीड़ देख पुलिस कर्मी जीप छोड़कर भाग निकले। इस दौरान उपद्रवियों ने जीप को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी के सत्यनारायण,डीएम संजीव कुमार,एसपी अंकुर अग्रवाल मय फोर्स पहुंच गये। अधिकारियों ने जीप पर सवार पुलिसकर्मियों के बयान पर उपद्रवियों की तलाश में जुटी है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story