भारत

अग्निपथ स्कीमः पूर्व सीएम बोले- सेना पर नियंत्रण करना चाहता है आरएसएस, जानें पूरी बात

jantaserishta.com
20 Jun 2022 3:31 PM IST
अग्निपथ स्कीमः पूर्व सीएम बोले- सेना पर नियंत्रण करना चाहता है आरएसएस, जानें पूरी बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

बेंगलुरु: विरोध प्रदर्शन के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का आरोप है कि अग्निपथ योजना राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का छिपा हुआ अजेंडा है जिससे कि भारतीय सेना का नियंत्रण अपने हाथ में लिया जा सके। उन्होंने दावा किया कि सेना में अग्निवीर आरएसएस कार्यकर्ता बन जाएंगे और बाहर भी यही काम करेंगे। जब उनकी सेवा समाप्त हो जाएगी तो वह आरएसएस के लिए काम करेंगे।

बड़ा बयान देते हुए एचडी कुमारस्वामी ने कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'RSS नेता उनकी भर्ती करेंगे या फिर सेना करेगी? जिन 10 लाख लोगों की भर्ती की जाएगी हो सकता है कि वे आरएसएस कार्यकर्ता ही हों। वे सेना में 2.5 लाख आरएसएस कार्यकर्ताओं को जगह दे सकते हैं। यह एक हिडेन अजेंडा है। जो 75 फीसदी चार साल बाद निकलेंगे उन्हें भी 11 लाख रुपये दिए जाएंगे जो कि पूरे देश में फैल जाएंगे। '
कुमारस्वामी ने आगे कहा, 'आरएसएस आर्मी को टेकओवर करने का प्लान कर रही है।' कुमारस्वामी ने कहा कि आरएसएस की स्थापना भी तभी हुई थी जब जर्मनी में हिटलर का शासन था। हो सकता है कि आरएसएस अब नाजी रूल ही लागू करना चाहती हो। इसीलिए उन्होंने अग्निपथ योजना शुरू की है।
एचडी कुमारस्वानी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, यह बहुतह ही शर्म की बात है कि इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। अब आरएसएस और बीजेपी को छोड़कर सीधा सेना का टारगेट किया जाने लगा है। क्या इस देश की सेना इस तरह का समझौता होने देगी। यह उन लोगों का अपमान है जिन्होंने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की और सर्जिकल स्ट्राइक की। कुमारस्वामी का बयान सेना का सीधा अपमान है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story