अग्निपथ स्कीम: स्टेशन पर बंपर बवाल, फायरिंग में एक की मौत

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: सेना में भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ के विरोध में चल रहा आंदोलन जानलेवा साबित होने लगा है। तेलंगाना में स्थित सिकंदराबाद के रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे और अग्निपथ का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने ट्रेन में आग लगाई औैर जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की और उन्हें नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को फायरिंग करनी पड़ गई। खबर है कि पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। घायलों को सिकंदराबाद के ही गांधी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। तेलंगाना शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों युवा पहुंचे थे और तोड़फोड़ कर रहे थे। एक ट्रेन में आगजनी भी की गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





