
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: सेना में भर्ती की नई अग्निपथ स्कीम के विरोध पर केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरण का कहना है कि इसे सरकार सही मंशा से लेकर आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इसे सही मंशा से ही लाई है, लेकिन विरोध करने वाले लोग इसे समझ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं की चिंताओं को समझती है और उन्हें समझाने का पूरा प्रयास करेगी। वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि इस स्कीम का विरोध कर रहे लोगों को लेकर कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कुछ लोग इसे समझ नहीं पा रहे हैं। बता दें कि मंगलवार को इस स्कीम का ऐलान हुआ था और उसके अगले ही दिन से बिहार, यूपी, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





