भारत

अग्निपथ योजना: गाजीपुर से बड़ी खबर आई

jantaserishta.com
19 Jun 2022 11:28 AM IST
अग्निपथ योजना: गाजीपुर से बड़ी खबर आई
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

गाजीपुर। अग्निपथ के विरोध में सैकड़ों युवाओं ने रविवार की सुबह सिटी रेलवे स्टेशन के पास जमकर प्रदर्शन और हंगामा किया। वाराणसी-गाजीपुर-बलिया रेलमार्ग पर युवाओं के जुटने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारी पहुंचे और घेराबंदी कर शेखपुरा में रोक लिया। पुलिस टीम को देखकर युवाओं ने पथराव कर दिया और हंगामा करते हुए भाग निकले।

रविवार सुबह मोहम्दाबाद की तरफ से कूच करते हुए भारी तादात में युवा हाथों में तिरंगा लेकर रौजा रेलवे क्रासिंग से आगे ओवरब्रिज के पास पहुंचे और यहां जमकर नारेबाजी करने लगे। यहां मौजूद पुलिस फोर्स ने जब इन्हें रोका तो युवा बंजारीपुर के पास रेल पटरी पर बैठ गये और उग्र तेवर दिखाते हुए प्रदर्शन करने लगे। रेलवे ट्रैक बाधित होने से ट्रेनों के परिचालन पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। प्रदर्शनकारी युवाओं से वार्ता कर एडीएम वित्त अरुण कुमार सिंह समेत पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किये, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। प्रदर्शनकारी युवाओं से वार्ता की। युवक समझाने पर नही माने और पथराव करते हुए भाग निकले। हालांकि कोई चोटिल या नुकसान नही हुआ।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story