भारत

अग्निपथ विरोध: ट्रेन में फिर तोड़फोड़

jantaserishta.com
17 Jun 2022 8:04 AM IST
अग्निपथ विरोध: ट्रेन में फिर तोड़फोड़
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: उत्तराखंड सरकार ने सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को प्राथमिकता देने का ऐलान किया है. इस संबंध में धामी सरकार ने विज्ञापन भी जारी किया है. गुरुवार शाम को एक बयान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं राज्य के सभी युवाओं को आश्वत करता हूं कि प्रदेश के जो भी युवा अग्निवीर के रूप में राष्ट्र सेवा करेंगे, उन सभी को मां भारती की सेवा के बाद उत्तराखंड पुलिस, आपदा प्रबंधन, उपनल व अन्य संबंधित सेवाओं में प्राथमिकता दी जाएगी.

लखीसराय स्टेशन पर भी युवाओं ने पहुंचकर अग्निपथ योजना का विरोध किया. युवाओं ने स्टेशन पर विक्रमशिला एक्सप्रेस को रोक दिया. इसके बाद उन्होंने ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ की. साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी तोड़फोड़ कर जमकर बवाल काटा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस योजना को वापस ले.
सेना में भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ योजना को लेकर बिहार सरकार में मुख्य घटक दल बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने केंद्र सरकार से मांग उठाई है कि वह अग्निपथ योजनाओं पर पुनर्विचार करें. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने नीतीश कुमार सरकार से मांग की है कि वह अग्निवीरों को बिहार पुलिस में भर्ती में प्राथमिकता देने की घोषणा करें.
बिहार में लगातार दूसरे दिन अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है. बक्सर में शुक्रवार सुबह युवाओं ने डुमराव रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर हंगामा किया. उन्होंने रेलवे ट्रैक पर टायर जलाकर अपना विरोध जताया. इस दौरान युवाओं ने कहा कि इस योजना को केंद्र सरकार वापस ले. उधर, युवाओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए डुमराव स्टेशन के अगले और पिछले रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों को रोका गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story