भारत

हिंसक हुआ 'अग्निपथ' के खिलाफ आंदोलन, रेलवे स्टेशन को फूंक डाला, जवाब पुलिस ने भी दिया गोली से

jantaserishta.com
18 Jun 2022 1:22 PM IST
हिंसक हुआ अग्निपथ के खिलाफ आंदोलन, रेलवे स्टेशन को फूंक डाला, जवाब पुलिस ने भी दिया गोली से
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।

पटना: सेना में अग्निपथ योजना को लेकर बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी में चौथे दिन भी उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया। हजारों की संख्या में तारेगना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे उप्रदवियों ने रेलवे स्टेशन में आग लगा दी, जिसके चलते स्टेशन पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

बवाल को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इस पर उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस को भी हवाई फायरिंग करनी पड़ी। आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। बावजूद इसके उपद्रवी रेलवे स्टेशन पर कब्जा जमाए हैं।


बवाल के दौरान रेलवे कर्मी अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। इस दौरान टिकट काउंटर से कैश लूटे जाने की भी बात सामने आ रही है। बहरहाल, स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story