भारत

SP दफ्तर पहुंचा पीड़ित: पति का आरोप, बार-बार बिना बताए घर छोड़ देती है पत्नी, पुलिस से मांगी मदद

jantaserishta.com
21 Jun 2026 10:27 AM IST
SP दफ्तर पहुंचा पीड़ित: पति का आरोप, बार-बार बिना बताए घर छोड़ देती है पत्नी, पुलिस से मांगी मदद
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें स्टोरी.
बांदा: यूपी के बांदा में एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरानी में पड़ गए. दरअसल यहां एक व्यक्ति एसपी ऑफिस पहुंच पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए बोला कि साहब मेरी पत्नी बार-बार मेरे घर से भाग जाती है, मैं बहुत परेशान हूं. पत्नी घर की मर्यादा तोड़ दे रही है, अबकी बार उसे पकड़कर कानूनी कार्रवाई करिए.
एसपी ने युवक की समस्या को गंभीरता से सुना और उसे कार्रवाई का भरोसा देकर पूरे मामले की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी को जांच कर विधिक कार्रवाई के आदेश दिए. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है. जहां का रहने वाला एक युवक जो अपनी पत्नी से इतना परेशान हो गया कि वो लिखित शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंच गया.
पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसने बीते कुछ सालों पहले शादी की थी, उसके एक दुधमुंही बच्ची भी है. उसकी बीबी बार- बार मेरे घर यानी ससुराल से कहीं भाग जाती है. मना करने पर तरह- तरह की धमकियां देती है. घर परिवार की मर्यादा का ध्यान नहीं रखती, हर बार समाज में उसकी वजह से परिवार का नाम बदनाम और हमारा सिर नीचा होता है.
युवक की ऐसी शिकायत सुन मौजूद पुलिस अधिकारी हैरानी में पड़ गए और हंसी रोक नहीं पाए. पुलिस अधिकारियों ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया और एसपी ने थाना प्रभारी को तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं. वहीं पुलिस के मुताबिक युवक ने महिला से दो साल पहले लव मैरिज की थी. दोनों फेसबुक के जरिये एक दूसरे के संपर्क में आये थे.
दोनों अगल-बगल के गांव के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं. बांदा के SP पलाश बंसल ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला एक युवक अपने पिता के साथ शिकायत लेकर आया था, उसका कहना है कि उसकी पत्नी बार-बार घर से लापता हो जाती है. शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर तत्काल थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए गए हैं, हमारी टीम दोनों पक्षों से मामले में पूछताछ कर रही हैं. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story