भारत

79 साल की बुजुर्ग महिला के मजबूत इरादों के आगे उम्र नहीं बनी रुकावट, अपने खेतों पर खुद चलाती है ट्रैक्टर, ताकि...

jantaserishta.com
3 Jan 2021 10:39 AM IST
79 साल की बुजुर्ग महिला के मजबूत इरादों के आगे उम्र नहीं बनी रुकावट, अपने खेतों पर खुद चलाती है ट्रैक्टर, ताकि...
x
...ताकि वीरान ना हो खेत

गाजियाबाद. कुछ लोग अपने मजबूत इरादों के आगे अपनी उम्र को रुकावट नहीं बनने देते. उन्हीं में से एक हैं रामकुमारी. 79 साल की उम्र में भी रामकुमारी में वो ही जोश और जज्बा कायम है जो कम उम्र के लोगों में देखा जाता है. गाजियाबाद के मुरादनगर के ढिंढार गांव की रहने वाली रामकुमारी आज भी अपने खेतों पर खुद ही ट्रैक्टर चलाती हैं.

रामकुमारी के पति नौकरी किया करते थे. ऐसे में खेतों की देखरेख के लिए कोई साथ में नहीं था. रामकुमारी ने फिर खुद ही अपने खेतों की देखरेख की ठानी और ट्रैक्टर चलाना सीखा. रामकुमारी बताती हैं कि शुरुआत में मुझसे एक बार ट्रैक्टर दीवार में जा लगा और ट्रैक्टर में काफी नुकसान भी हुआ, लेकिन मेरी हिम्मत अभी भी बरकरार थी. मैंने फिर से कोशिश की और आज आप सब के सामने नतीजा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story