भारत

पवन खेड़ा के बयान के खिलाफ आज भाजपा का हल्ला-बोल

jantaserishta.com
21 Feb 2023 8:13 AM IST
पवन खेड़ा के बयान के खिलाफ आज भाजपा का हल्ला-बोल
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पिता को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक तरफ जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खेड़ा के इस बयान को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशान साधा है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता खेड़ा के बयान को लेकर 10 जनपथ पर हल्ला बोल करने जा रहे हैं।
पवन खेड़ा के बयान के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली आवास, 10 जनपथ तक विरोध मार्च करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और दिल्ली विधान सभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता जनपथ स्थित अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र से 10 जनपथ ( सोनिया गांधी के आवास) तक विरोध मार्च निकाल कर कांग्रेस नेता के बयान के खिलाफ विरोध जताएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story