Top News

फिर आई रेल हादसे की खबर

jantaserishta.com
10 Dec 2023 10:09 PM IST
फिर आई रेल हादसे की खबर
x

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुंबई में एक रेल हादसे की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. घटना रविवार शाम 6 बजकर 31 मिनट की है. इस रेल हादसे से सिर्फ कसारा-इगतपुरी सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है. इसके अलावा अन्य किसी लाइन पर रेल संचालन प्रभावित नहीं हुआ है. मध्य रेलवे CPRO ने इसकी जानकारी दी है.

मुंबई डिवीजन में डाउन मेन लाइन पर कसारा से टीजीआर-3 डाउन लाइन सेक्शन के बीच 18.31 बजे एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. मालगाड़ी- जेएनपीटी/डीएलआईबी कंटेनर ट्रेन के 2 वैगन पटरी से उतर गए. इसकी वजह से कसारा से इगतपुरी सेक्शन के डाउन सेक्शन में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है, हालांकि उपनगरीय लोकल ट्रेन के यातायात प्रभावित नहीं है.

इसके साथ ही इगतपुरी से कसारा यूपी खंड पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर नहीं पड़ा है. इस पर भी ट्रेनों का संचालन जारी है. कल्याण स्टेशन रोड एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन और इगतपुरी स्टेशन रेल एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) को दुर्घटना स्थल पर ले जाए जाने का आदेश दिया गया है.

Two coaches of a goods train derailed near Kasara. Kalyan Station Road ART and Igatpuri Station Rail ART were ordered and moved to the accident site: Central Railway CPRO pic.twitter.com/WxUWH2HvFF

— ANI (@ANI) December 10, 2023

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story