भारत

अफजाल बना राहुल: लड़की ने रेप और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का लगाया आरोप, पुलिस का एक्शन

jantaserishta.com
2 May 2024 8:07 AM IST
अफजाल बना राहुल: लड़की ने रेप और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का लगाया आरोप, पुलिस का एक्शन
x
उसके परिवार के अन्य लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाया है।
सितारगंज: उत्तराखंड के सितारगंज की एक लड़की ने रेप और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। लड़की ने बताया कि एक मुस्लिम युवक खुद को हिंदू बताकर उसके साथ रिलेशनशिप में आया था। बाद में उसका असली चेहरा सामने आया। लड़की ने सिर्फ आरोपी युवक पर नहीं बल्कि उसके परिवार के अन्य लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लड़की ने बताया कि चार साल पहले जब वह नाबालिग थी तब वार्ड 2 निवासी अफजाल ने खुद को राहुल बताकर उसे प्रपोज किया। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आए। कुछ ही समय बाद उसने लड़की के साथ रेप किया। युवती का आरोप है कि 27 नवंबर 2023 को अफजाल ने फोन करके उसे अपने घर बुलाया। तब उसे पता चला कि वह राहुल नहीं अफजाल है।
लड़की ने अफजाल और उसके परिवार पर खुद को बंधक बनाने का भी आरोप लगाया है। युवती ने आरोप लगाया कि अफजाल ने अपने भाई इकरार अहमद के साथ मिलकर उसे कमरे में बंद कर निकाह कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने अफजाल अहमद, भाई इकरार अहमद, पिता अबरार अहमद व अफजाल की मां के खिलाफ पॉक्सो, उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। सरकड़ा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story