भारत

उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में भी टू चाइल्ड पॉलिसी को लेकर माहौल गर्म, मंत्री बोले....

jantaserishta.com
13 July 2021 1:08 PM IST
उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में भी टू चाइल्ड पॉलिसी को लेकर माहौल गर्म, मंत्री बोले....
x

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश की नई जनसंख्या नीति (Population Policy) के बाद अलग-अलग राज्यों में इस विषय पर बहस शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पड़ोसी राज्य बिहार (Bihar) में भी अब टू-चाइल्ड पॉलिसी जैसी सुविधा को लागू करने की मांग उठ रही है.

बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने मांग की है कि जिनके दो से अधिक बच्चे हैं, उन्हें पंचायत चुनाव नहीं लड़ने दिया जाना चाहिए.
सम्राट चौधरी का कहना है कि नगर निकाय की तर्ज पर ये सुविधा ग्राम निकायों में भी लागू होनी चाहिए. मंत्री की मांग है कि इसको लेकर कानून बनन चाहिए. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि इस बार के पंचायत चुनाव में ऐसा हो पाना संभव नहीं है.
बता दें कि हाल ही में जब उत्तर प्रदेश में नई नीति (Policy) लागू की गई, तब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी इस मुद्दे पर सवाल हुआ था. तब नीतीश कुमार ने इस मसले पर कानून बनाने की बजाय महिलाओं को शिक्षित करने पर ज़ोर देने की बात कही थी.
दूसरी बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने बयान दिया है कि जनसंख्या नियंत्रण के मसले पर पुरुषों को जागरूक करने की ज़रूरत है.
जनता दल (यू) के नेता केसी त्यागी ने भी इस मसले पर अपनी बात कही. केसी त्यागी ने कहा कि हम जनसंख्या नियंत्रण के पक्षधर हैं, लेकिन कानून बनाकर नहीं बल्कि जागरुकता अभियान चलाकर किया जाना चाहिए.
केसी त्यागी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण (Population Control) पर एक व्यापक बहस होनी चाहिए, जिसमें सभी राजनीतिक पार्टी शामिल हो. जदयू नेता ने कहा कि हम और बीजेपी दो अलग-अलग राजनीतिक दल हैं और वो भी अलग-अलग विचारों के साथ हैं.
बता दें कि जनसंख्या दिवस के मौके पर यूपी सरकार द्वारा नई जनसंख्या नीति का ड्राफ्ट जारी किया गया. प्रदेश में टू चाइल्ड पॉलिसी को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया गया, साथ ही दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी सुविधाएं, सरकारी नौकरी से वंचित रखने की बात कही गई.
अगर किसी परिवार में एक बच्चा होता है या कोई अपनी इच्छा से नसबंदी करवाता है, तब सरकार की ओर से इंसेटिव और अन्य सुविधाएं मिलने की बात कही गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story