भारत

शादी के 2 महीने बाद प्रेमी के साथ मिलकर करवा दी थी पति की हत्या, दोनों को उम्रकैद

jantaserishta.com
22 Aug 2023 2:15 PM IST
शादी के 2 महीने बाद प्रेमी के साथ मिलकर करवा दी थी पति की हत्या, दोनों को उम्रकैद
x
घोंपकर और पत्थर से कूचकर हत्या करवा दी थी।
रांची: झारखंड के हजारीबाग की जिला अदालत ने एक व्यक्ति की हत्या में उसकी पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शादी के 61वें दिन ही पति की चाकू घोंपकर और पत्थर से कूचकर हत्या करवा दी थी।
वारदात हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुई थी। गिद्दी जिले के चुंबा की रहने वाली कंचन कुमारी और विकास कुमार की अरेंज मैरेज हुई थी, लेकिन कंचन का शिवानंद प्रसाद नामक युवक के साथ पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पहले उसने शिवानंद का परिचय अपने पति विकास से कराया। फिर एक दिन शिवानंद ने विकास को बुलाकर शराब पिलाई और इसके बाद चाकू से मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसका चेहरा पत्थर से कूच दिया।
पुलिस ने विकास का शव हजारीबाग के सिंघानी में सड़क के पास बरामद किया था। विकास के पिता सुभाष चंद्र प्रसाद के लिखित बयान के आधार पर मुफस्सिल थाने में अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस तहकीकात के दौरान मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने अदालत में चार्जशीट सौंपी। न्यायालय में अभियोजन की आर से 11 गवाहों के बयान दर्ज कराया। इसके साथ छह सबूत कोर्ट के समक्ष पेश किए गए। इसमें एफएसएल रिपोर्ट भी शामिल है।
मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने भारतीय दंड विधान की धारा 302 एवं 34 के तहत कंचन कुमारी और उसके प्रेमी शिवानंद प्रसाद को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर दोनों दोषियों को दो-दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story