युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद अब हरकत में आई पुलिस, गिरी गाज

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में अतुल गुप्ता नाम के एक युवक की बुरी तरह पिटाई और हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अतुल के साथ हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. जिसको शेयर कर लोग सीएम योगी से कार्रवाई की मांग की है. इधर, मामला बढ़ता देख बांदा के एसपी अभिनंदन ने SHO को हटा दिया है. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद देर रात 4 से 5 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. इसकी पुष्टि चार्ज में आये नए SHO अनूप दुबे ने की है.
UP के बांदा में वाइन शॉप के मालिक व कुछ दबंगों द्वारा एक युवक को अमानवीय तरीके से पीटे जाने का वीडियो वायरल.
— Anshul Singh (@anshulsigh) April 16, 2022
यह वीडियो वाइन शॉप के अंदर का बताया जा रहा है. उसी दिन यानी 10 अप्रैल को युवक की लाश रेल की पटरी पर मिली. pic.twitter.com/KF3edx5DR8
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





