भारत

पेशाब कांड के बाद अब चप्पल कांड का देखें VIDEO...

Admin4
7 July 2023 11:24 AM GMT
पेशाब कांड के बाद अब चप्पल कांड का देखें VIDEO...
x
पीटने का एक विडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल
रीवा। रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र से मारपीट का एक विडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विडियो में एक व्यक्ति अधेड़ की चप्पल से पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है। पिटाई करने वाले व्यक्ति को वर्तमान में गांव का सरपंच बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो तकरीबन 9 से 10 माह पुराना है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।
सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अधेड़ की चप्पल से पिटाई करने वाले व्यक्ति का नाम दिनेश यादव है। वह करीब 1 वर्ष पहले नरसिंहपुर निवासी अनिल प्रताप सिंह के घर पर कर्मचारी था। करीब 9 महीने पहले पीड़ित संतोष सिंह के मारपीट का वीडियो दिनेश यादव ने बनवाया था। साथ ही आरोप लगाया था कि संतोष उनके घर पर चोरी के इरादे से घुसा था और इस दौरान घर के खिड़की का कांच टूट गया। जिसके बाद संतोष को पकड़ कर चप्पल से उसकी पिटाई की गई।

यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जनता से रिश्ता इस वीडियो की अधिकारी की पुष्टि नै करता
Next Story