भारत

बेटे की जिम्मेदारी के बाद अब देश की बारी...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन्दे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया

jantaserishta.com
30 Dec 2022 11:50 AM IST
बेटे की जिम्मेदारी के बाद अब देश की बारी...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन्दे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता में वन्दे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसे देश को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल को 7600 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी. उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए. पीएम मोदी के लिए आज का दिन काफी दुखद रहा, क्योंकि शुक्रवार को ही अहमदाबाद में उनकी मां हीरा बा का निधन हो गया. पीएम मोदी ने गांधीनगर पहुंचकर मां को मुखाग्नि दी, इसके बाद वे पहले से तय अपने कार्यक्रमों में शामिल हुए.
कार्यक्रम में शामिल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम की मां हीरा बा के निधन पर दुख जताया. ममता ने कहा, मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं. दुख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं. मां से बढ़कर कुछ और नहीं हो सकता. ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से कार्यक्रम को छोटा करने की अपील की. ममता ने कहा, हमें पता है कि आप किस कष्ट को झेल रहे हैं. आपने अपनी मां को खोया है. आप अभी उनके अंतिम संस्कार से लौटे हैं. ऐसे में आप कार्यक्रम को छोटा कर रेस्ट करें.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story