चूहों के बाद अब मगरमच्छों की करामात, अधिकारियों की नींद उड़ी, जाने क्या किया ऐसा?

बगहा. बाढ़ की समस्या से लड़ रहे बिहार में चूहों के बाद अब मगरमच्छों (Crocodile) की करामात सामने आई है. मामला पश्चिम चंपारण से जुड़ा है जहां के बगहा के पिपरा पिपरासी तटबंध में मगरमच्छों ने मिलकर सुरंग (Tunnel In Pire) बना दी. सुरंग बनाए जाने की सूचना के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई. सुरंग बनाने की सूचना के बाद जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता प्रकाश दास के नेतृत्व में एक्सपर्ट की टीम ने तटबंध का जायजा लिया. जल संसाधन विभाग के अभियंताओ को आशंका है कि मगरमच्छ अन्य कई स्थानों पर सुरंग बना सकते हैं, ऐसे में पानी के दबाव के कारण बांध के क्षतिग्रस्त होने की आशंका व्यक्त की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





