भारत

नेताओं के बीच पोस्टर वॉर के बाद अब अखबार वॉर भी शुरू, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
7 Jan 2022 10:31 AM IST
नेताओं के बीच पोस्टर वॉर के बाद अब अखबार वॉर भी शुरू, जानें पूरा मामला
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच पोस्टर वॉर के बाद अब अखबार वॉर शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को छपवाए गए विज्ञापन 'बहुत फर्क है' के बाद भाजपा की ओर से शुक्रवार को 'फर्क साफ है' टैगलाइन से विज्ञापन छपवाया गया है. भाजपा ने विज्ञापन में योगी सरकार के पांच साल की उपलब्धियों के बारे में बताया है. साथ ही अखिलेश यादव के 5 साल और योगी आदित्यनाथ के 5 साल के कार्यकाल की तुलना की गई है.

भाजपा के विज्ञापन में क्या है...
भाजपा की ओर से अखबारों में छपवाए गए विज्ञापन में लिखा गया है कि डबल इंजन की सरकार का कमाल. एक तरफ लिखा है 2017 से पहले तो दूसरी तरफ लिखा है 2017 के बाद. इनके बीच में लिखा गया है फर्क साफ है. विज्ञापन के जरिए भाजपा ने मेडिकल कॉलेज, एक्सप्रेसवे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, किसानों की कर्जमाफी, किसानों की मदद आदि की तुलना पूर्व की अखिलेश सरकार से की है.
भाजपा की ओर से छपवाया गया विज्ञापन.
दरअसल, गुरुवार को यूपी के अखबारों में सपा नेता की ओर से एक विज्ञापन जारी कराया गया था. विज्ञापन का टैगलाइन था 'बहुत फर्क है'. विज्ञापन में अखिलेश यादव के 2012 से 2017 के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताया गया था. 24 घंटे बाद ही भाजपा ने अब नया विज्ञापन जारी करा दिया है.
भाजपा सरकार की ओर से करीब 5 दिन पहले लखनऊ में विभिन्न चौक-चौराहों पर पोस्टर लगाए गए थे जिसमें पिछली अखिलेश यादव की सरकार और वर्तमान की योगी आदित्यनाथ की सरकार की तुलना की गई थी. माना जा रहा है कि इस पोस्टर के बाद ही सपा ने अखबार में विज्ञापन छपवाया था.
प्रयागराज में भी सपा ने लगवाया था पोस्टर, लिखा था- 'भाजपा साफ है'
समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद में भी समाजवादी पार्टी की ओर से पोस्टर लगाए गए थे. पोस्टर में लिखा था कि भाजपा साफ है. इससे पहले भाजपा की ओर से लखनऊ में लगाए गए पोस्टर में सपा पर टारगेट करते हुए लाल टोपी को भ्रष्टाचार और अपराध से जोड़कर दिखाया गया था.
इस पर सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए बीजेपी पर सपा की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया था. इसके विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने भी कोरोना काल मे शव दफनाने और हाथरस में युवती का शव रात में दफनाने जैसी तस्वीर लगाकर बीजेपी को घेरने की कोशिश की और सपा की उपलब्धियां दिखाते हुए बीजेपी साफ है कि होर्डिंग लगा दीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story