सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जल्द भरे जाएंगे 1200 सहायक अध्यापक के रिक्त पद

देहरादून: प्रदेश में अब जल्द ही सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के रिक्त पदों को भरा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद अब शिक्षा विभाग ने सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
सर्वोच्च न्यायालय ने सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के रिक्त पदों को भरे जाने के सम्बन्ध में विचाराधीन स्पेशल लीव पिटीशन (सिविल) में 28 नवंबर 2023 को निर्णय पारित करते हुए याचिकायें निस्तारित कर दी थी। इस आदेश के बाद अब रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। एनआईओएस डीएलएड विवाद के चलते यह भर्ती प्रक्रिया अधूरी पड़ी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






