भारत

मर्डर के बाद स्क्रूड्राइवर से पेट-गले पर वार, पुराने दोस्त से बातचीत करने पर भड़का प्रेमी

jantaserishta.com
17 Oct 2026 6:00 PM IST
मर्डर के बाद स्क्रूड्राइवर से पेट-गले पर वार, पुराने दोस्त से बातचीत करने पर भड़का प्रेमी
x
पढ़ें पूरी स्टोरी.
लातूर: रिश्तों में शक और गुस्सा किस हद तक जा सकता है, महाराष्ट्र के लातूर से सामने आया एक मामला इसकी तस्वीर दिखाता है. यहां 26 साल की शीतल गायमुखे की हत्या कर दी गई. आरोप उसके 25 साल के प्रेमी रमजान चांद पाशा शेख पर है. पुलिस के मुताबिक, शीतल अपने पुराने दोस्त सागर से फिर बातचीत करने लगी थी. इसी बात को लेकर रमजान नाराज था. आरोप है कि इसी विवाद के बाद उसने शीतल की गला दबाकर हत्या की और फिर स्क्रूड्राइवर से उसके गले और पेट पर वार किए.
घटना लातूर शहर की गोकुलधाम सोसायटी की है. 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब एक बजे यहां शीतल का शव मिलने की जानकारी सामने आई. पुलिस ने मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज कर रमजान को हिरासत में लिया. पुलिस के मुताबिक, शीतल की शादी करीब दस साल पहले महाराष्ट्र के अहमदपुर तहसील के धामणगांव के एक युवक से हुई थी. शादी के करीब एक साल बाद दोनों के बीच अनबन होने लगी. इसके बाद शीतल और उसके पति का तलाक हो गया.
शीतल की एक बेटी भी है, जो तलाक के बाद उसके साथ रहने लगी. पति से अलग होने के बाद शीतल कुछ समय पुणे में रही. फिर वह लातूर लौट आई और वहीं रहने लगी. लातूर में उसकी मुलाकात कॉलेज के समय के दोस्त सागर से दोबारा हुई. दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए. इसी बीच शीतल की जिंदगी में रमजान चांद पाशा शेख आया. रमजान लातूर की करीमनगर कॉलोनी का रहने वाला था और ऑटो चलाता था.
शीतल और रमजान के बीच नजदीकियां बढ़ीं. इसके बाद शीतल ने सागर से दूरी बना ली और रमजान के साथ रहने लगी. दोनों लातूर की सोसायटी में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे. कुछ महीने तक सब ठीक चलता रहा. फिर शीतल दोबारा अपने पुराने दोस्त सागर से बातचीत करने लगी. पुलिस के मुताबिक, रमजान को इस बात की जानकारी हो गई थी. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. यहीं से मामला एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया.
आरोप है कि गुस्से में रमजान शीतल को सोसायटी के खुले इलाके में ले गया. वहां पहले उसने शीतल का गला दबाया. इसके बाद स्क्रूड्राइवर से उसके गले और पेट पर वार किए. हमले में शीतल की मौत हो गई. 15 अक्टूबर की रात करीब एक बजे शीतल का शव मिलने की जानकारी पुलिस तक पहुंची. इसके बाद एमआईडीसी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने रमजान चांद पाशा शेख को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया.
इस पूरे मामले की जांच समाधान चौरे के नेतृत्व में एमआईडीसी पुलिस कर रही है. पुलिस के मुताबिक, पुराने दोस्त से दोबारा बातचीत करने को लेकर हुआ विवाद हत्या की वजह माना जा रहा है. हालांकि, पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. अब जांच में सामने आने वाले तथ्य बताएंगे कि घटना वाली रात वास्तव में क्या-क्या हुआ और आरोपी के खिलाफ जुटाए गए सबूत मामले को किस दिशा में ले जाते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story