भारत

बीजेपी की भारी जीत के बाद बोलीं अपर्णा यादव, जिनका प्रचार किया वे सारे उम्मीदवार जीते

jantaserishta.com
14 March 2022 12:47 PM IST
बीजेपी की भारी जीत के बाद बोलीं अपर्णा यादव, जिनका प्रचार किया वे सारे उम्मीदवार जीते
x

लखनऊ: यूपी चुनाव 2022 के प्रचार अभियान के दौरान जो चेहरे सबसे ज्‍यादा चर्चित रहे उनमें से एक हैं अर्पणा यादव। ऐन चुनाव के पहले सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुईं पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव की इस छोटी बहू ने चुनाव नतीजे सामने आने के बाद बीजेपी की प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि मैंने जिनका प्रचार किया वे सारे उम्‍मीदवार जीते हैं। जनाधार पर सवाल उठाने वालों को जवाब मिल गया है।

एएनआई के मुताबिक अर्पणा ने कहा कि जनता जनार्दन होती है। इस विधानसभा चुनाव की प्रचंड विजय ने यह साबित कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि जिस तरह से विपक्षियों ने मुझ पर टिप्‍पणी की कि अर्पणा यादव का जनाधार नहीं है, उन्‍हें जनता ने जवाब दे दिया है।
अर्पणा ने कहा कि जनता जनार्दन होती है। सनातन धर्म में जनार्दन विष्‍णु भगवान को कहा जाता है। तो विष्‍णु भगवान ने जवाब दे दिया है और जवाब बहुत करारा है। अर्पणा ने कहा कि आज एक बहुत अच्‍छा डायलॉग याद आ रहा है कि आसमां में थूकने वाले को पता होना चाहिए कि पलटकर थूक उसके मुंह पर आती है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story