भारत

ब्रेकिंग: फ्लाइट के बाद अब एयरपोर्ट पर यात्री ने किया पेशाब, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
11 Jan 2023 1:28 PM IST
ब्रेकिंग: फ्लाइट के बाद अब एयरपोर्ट पर यात्री ने किया पेशाब, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: अब दिल्ली एयरपोर्ट पर पेशाब करने का मामला सामने आया है. एयरपोर्ट पर एक यात्री ने खुलेआम पेशाब करनी शुरू कर दी. हालांकि दूसरे यात्रियों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक 8 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को शिकायत मिली कि डिपार्चर के गेट नंबर 6 के पास एक शख्स खुले में पेशाब कर रहा है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि पेशाब करने वाला शख्स नशे में लग रहा है. पुलिस के मुताबिक जब वहां से गुजर रहे यात्रियों ने जौहर को खुले में पेशाब करने से मना किया तो वह उनसे झगड़ने लगा.
वहीं दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया. आरोपी की पहचान जौहर अली खान के रूप में हुई है. पुलिस ने पहले जौहर का मेडिकल कराया, उसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया.
आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 294 और 510 के तहत केस दर्ज किया गया. हालांकि जमानती धाराएं लगाने की वजह से जौहर को बेल मिल गई. 39 साल का जौहर बिहार का रहने वाला है. वह दिल्ली से सऊदी अरब के दम्माम के लिए फ्लाइट पकड़ने आया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story