भारत

बंगाल में हिंसा: सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका, की गई ये मांग

jantaserishta.com
4 May 2021 3:04 PM IST
बंगाल में हिंसा: सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका, की गई ये मांग
x

फाइल फोटो 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही हिंसा का दौर जारी है. अब हिंसा का ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. भारतीय जनता पार्टी के नेता और वकील गौरव भाटिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, साथ ही हिंसा की सीबीआई जांच कराने की मांग की है.
गौरव भाटिया ने अपनी याचिका में कहा है कि चुनाव के नतीजों के बाद से ही हिंसा हो रही है, महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया है. कई बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है, कुछ को मारा भी गया है. ऐसे में इस पूरी घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए.
पश्चिम बंगाल में दो मई को चुनाव नतीजे आए हैं, जिसमें तृणमूल कांग्रेस की जीत हुई है. बंगाल में इसी के बाद से ही हिंसा का दौर जारी है. कई जिलों में आगजनी, लूटपाट, तोड़फोड़ और हत्या की जानकारी सामने आई है.
बीजेपी का आरोप है कि चुनाव नतीजों के बाद उसके कुछ कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है, कोलकाता, आसनसोल, बीरभूम समेत कुछ अन्य इलाकों में बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर, दुकान जला दिए गए हैं और उन्हें मारा-पीटा गया है. जबकि टीएमसी ने भी बीजेपी पर आरोप लगाया है कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई है.
बंगाल में जारी हिंसा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता व्यक्त की है. पीएम मोदी ने मंगलवार दोपहर को बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से फोन पर बात की, हालात पर चिंता व्यक्त की. दूसरी ओर बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल पहुंचे हैं, जहां पर वो बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवार से मुलाकात करेंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story