भारत
चुनाव परिणाम के बाद America ने भारत के साथ नजदीकी रिश्ते जारी रहने की उम्मीद जताई
jantaserishta.com
5 Jun 2024 9:00 AM IST

x
वॉशिंगटन: भारत में लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद नई सरकार के गठन से पहले अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि वह भारत के साथ नजदीकी रिश्ते "जारी रहने" की उम्मीद करता है।
लोकसभा चुनाव परिणाम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को पूर्ण बहुमत मिला है, हालांकि भाजपा अकेले 240 सीटें मिली हैं और वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि यह बहुमत के आंकड़े से 32 कम है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपनी नियमित प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, "मैं अमेरिका और भारत के बीच नजदीकी रिश्ते जारी रहने की उम्मीद करता हूं। सरकार के स्तर पर, और दोनों देशों के लोगों के बीच भी बहुत अच्छा सहयोग है और मुझे उसके जारी रहने का पूरा विश्वास है।"
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "अमेरिका की तरफ से हम इतने बड़े पैमाने पर चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के लिए भारत की सरकार और वहां के लोगों की प्रशंसा करते हैं। हम अंतिम परिणाम जानने के लिए उत्सुक हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





