भारत

6 लोगों की मौत के बाद कोहराम, बस और ट्रक में भिड़ंत

jantaserishta.com
28 Sept 2022 9:06 AM IST
6 लोगों की मौत के बाद कोहराम, बस और ट्रक में भिड़ंत
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

सुबह बड़ा हादसा हो गया.
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं. बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के खमरिया पुलिस चौकी के पास शारदा नदी के पुल पर दर्जनों यात्रियों से भरी निजी बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई.
इसके चलते निजी बस में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है. धौरहरा से करीब 50 यात्रियों को लेकर एक निजी बस सुबह करीब साढ़े सात बजे लखीमपुर आ रही थी, तभी ईसानगर थाना क्षेत्र के खमरिया पुलिस चौकी के पास शारदा नदी के पुल पर लखीमपुर की ओर से बहराइच जा रही एक ट्रक से टकरा गई.
बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर काफी जबरदस्त थी. बस में बैठे आधा दर्जन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 2 दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया जा रहा है. मौके पर जिले के आला-अफसर पहुंच रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story