Top News

दिवाली से ज्यादा जोश पूरे देश में राम दिवाली का, देखें वीडियो

22 Jan 2024 9:31 AM GMT
दिवाली से ज्यादा जोश पूरे देश में राम दिवाली का, देखें वीडियो
x

दिल्ली। पूरा देश भगवान श्री राम की भक्ति में डूबा हुआ है. वर्तमान में पूरे भारत में 150 मिलियन भारतीय दिवाली से भी अधिक उत्साह के साथ रामोत्सव दिवाली मनाते हैं। राम दिवाली भारत और दुनिया भर में मनाई जाती है। हर जगह, हर शहर में, पीआर विशेषज्ञ जानकारी, फ़ोटो और वीडियो प्राप्त करते हैं। …

दिल्ली। पूरा देश भगवान श्री राम की भक्ति में डूबा हुआ है. वर्तमान में पूरे भारत में 150 मिलियन भारतीय दिवाली से भी अधिक उत्साह के साथ रामोत्सव दिवाली मनाते हैं। राम दिवाली भारत और दुनिया भर में मनाई जाती है। हर जगह, हर शहर में, पीआर विशेषज्ञ जानकारी, फ़ोटो और वीडियो प्राप्त करते हैं।

संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी मनाई राम की दिवाली

छग भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर में राजधानी रायपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में आयोजित रामोत्सव समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री अग्रवाल दूधाधारी मठ स्थित राम दरबार, सदर बाजार स्थित मंदिर एवं आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को रामोत्सव की बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि सभी अपने घरों में दिया जलाएं और दीपावली जैसा उत्सव मनाएं।

एक लाख आठ हजार दिए जलाकर अरुण वोरा ने मनाई राम दिवाली

अयोध्या में आज श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश भर में उत्सव का माहौल है। दुर्ग भिलाई में भी जश्न और उल्लास के साथ रामोत्सव मनाया जा रहा है। भिलाई के एसएनजी विद्या मंदिर सेक्टर 4 में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज शाम को एक लाख 8 हजार दीप जलाए गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, भिलाई नगर निगम के एमआईसी मेंबर सीजू एंथोनी, एसएनजी विद्या मंदिर के अध्यक्ष वीके बाबू सहित सैकड़ों लोग इस अवसर पर मौजूद थे। उल्लास के साथ सैकड़ों की संख्या में गुब्बारे छोड़े गए।

इससे पहले वोरा ने आज शाम के समय अपने निवास पर दीप जलाकर उत्सव मनाया। धर्मपत्नी मंजू वोरा के साथ वोरा ने अपने निवास पर दीप जलाकर देशवासियों को बधाई दी। वोरा ने कहा कि भगवान राम सबके अराध्य हैं। छत्तीसगढ़ कौशल्या माता का मायका है। यहीं पर वनवास के दौरान भगवान राम ने शबरी माता के झूठे बेर खाए। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने से माता कौशल्या की धरती पर उल्लास और उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों का अभिनंदन। वोरा ने कहा कि हमारा समाज समतापूर्ण रहा है। अनेकता में एकता के सूत्र वाक्य के साथ भारत में सभी धर्मों के लोग निवास करते हैं। प्रभु राम ने कभी किसी के बीच भेदभाव नहीं किया। उन्होंने वनवासियों का आतिथ्य स्वीकार किया। शबरी माता के झूठे बेर खाए। यही हमारी संस्कृति है। आज हम सबके लिए गौरव का दिन है।

भारत और पूरे विश्व में राम दिवाली मनाई जा रही है पूरे देश में हर जगह हर शहर में जनता से रिश्ता के संवाददाताओं से जो जानकारी आ रही है और जो फोटोग्राफ और वीडियो प्राप्त हो रहे हैं।

उसके अनुसार इस वक्त दिवाली से भी ज्यादा पटाखे और आतिशबाजी भारतभर में हर शहरों में की जा रही है।

500 वर्ष के इतिहास में कभी भी भारत में इस तरीके की दिवाली नहीं मनाई गई जो आज पूरे भारत में 150 करोड़ के ज्यादा की जनता के बीच में दिवाली का महाउत्सव बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है।

और यह दिवाली श्री राम की दिवाली के नाम से भी प्रख्यात होते जा रही है। पिछले साल जो दीपावली मनाई गई।


उसके मुकाबले इस साल के शुरुआत में ही दिवाली मनाई जा रही है।

इसका फैलाव पूरे राज्यों से लेकर कस्बों और गांव में भी होता दिख रहा है पूरे हिंदुस्तान के छोटे बड़े नेता चाहे वह किसी भी पार्टी के हो अपने-अपने स्तर में राम दिवाली का उत्सव मनाते दिखे।

और फिल्म स्टार या सुप्रीम कोर्ट के वकील या डॉक्टर या इंजीनियर सभी लोगों ने अपने स्तर में अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करके करके धर्म का झंडा लगाकर राम दिवाली की जोरदार शुरुआत की है आईए देखते हैं देश भर में कैसे राम दिवाली मनाई जा रही है।

राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में देश के तमाम उद्योगपति शामिल हुए. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। पूरा परिवार कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से राम मंदिर पहुंचा.

अयोध्या में कुबेर टीला पर एक प्राचीन शिव मंदिर है। श्री राम मंदिर निर्माण के अलावा श्री राम भूमि तीर्थ क्षेत्र फाउंडेशन ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया है। ऐसा माना जाता है कि धन के देवता कुबेर यहां आए थे और उन्होंने भगवान शंकर की पूजा करने के लिए पहाड़ी पर एक शिवलिंग बनाया था।

मोहन भागवत ने कहा, "आज भारत की आवाज रामलला के साथ अयोध्या लौट आई है." नया भारत इस त्रासदी को सहेगा और पूरी दुनिया को राहत दिलाएगा। आज का कार्यक्रम इसी का प्रतीक है. मेरी चुनौती जोशीले व्याख्यानों को सार्थक बनाना है। मोहन भागवत ने कहा, "प्रधानमंत्री ने पश्चाताप कर लिया है, अब हमें भी पश्चाताप करना चाहिए."

राम राज कैसा था, यह याद रखना है। हम भी भारत वर्ष की संतानें हैं। कोटि-कोटि कंठ हमारे हैं, जो जयगान करते हैं। हमें अच्छा व्यवहार रखने का तप-आचरण करना होगा। हमें भी सारे कलह को विदाई देनी होगी। हमें याद रखना चाहिए कि राम राज कैसा था। हम भी भारत के बच्चे हैं. हमारे पास लाखों आवाजें हैं जो हमारी प्रशंसा गा रही हैं। हमें अच्छा आचरण अपनाना चाहिए। हमें भी सभी मतभेदों को अलविदा कहना चाहिए।'

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राम मंदिर में की महाआरती, मनाई श्री राम की दिवाली

छोटे-छोटे परस्पर मत रहते हैं, छोटे-छोटे विवाद रहते हैं। उसे लेकर लड़ाई करने की आदत छोड़नी पड़ेगी।' भागवत ने कहा, 'सत्य कहता है कि सभी घटकों राम हैं। हमें समन्वय से चलना होगा। हम सबके लिए चलते हैं, सब हमारे हैं, इसलिए हम चल पाते हैं। आपस में समन्वय रखकर व्यवहार रखना ही सत्य का आचरण। करुणा दूसरा कदम है, जिसका मतलब है सेवा और परोपकार।'

योगी ने कहा कि रामलला सिहांसन पर बैठ रहे हैं। भारत को इसी दिन की प्रतीक्षा थी। रामलला की क्षवि बिल्कुल वैसी है जैसा तुलसीदास ने कहा था। भाग्यवान है आज की पीढ़ी जो इस पल के साक्षी बन रहे हैं। आज पूरी दुनिया अयोध्या के वैभव के निहार रही है। अयोध्या नगरी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित हो रही है।

योगी ने कहा, 'प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई… मन भावुक है… निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे… आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है… हर मन में राम नाम है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगी है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं…ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं।

मुख्यमंत्री ने ‘पहुना‘ में दीप प्रज्जवलित कर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की

दरअसल, देश के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे. इस मौके पर उनकी पत्नी नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी, दामाद आनंद पीरामल, बेटे आकाश अंबानी-अनंत अंबानी और बहू श्लोका मौजूद रहीं। पूरे परिवार ने भगवान राम के दर्शन किए और इस बार पूरा परिवार काफी उत्साहित और खुश नजर आया.

देशभर में बड़े धूम धाम से मनाई जा रही राम की दिवाली, जिसके समाचार और वीडियो लगातार अपडेट हमारे वेबसाइट jantaserishta.com में देखते जाइए लगातार अपडेट होते फोटो और समाचार। दिल्ली, भोपाल, जयपुर, पूना, सूरत, अहमदाबाद, गांधी नगर, जामनगर, पोरबंदर, वापी, जूनागढ़, उदयपुर, जोधपुर, राजस्थान, आगरा, झांसी, लखनऊ, देहरादून, रायपुर, हरिद्वार, हैदराबाद, भुनेश्वर, उज्जैन, कटक, मथुरा, वृन्दावन, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, तिरुपति, चेन्नई, कोयवंबतुर, कोच्चि, तिरुणत्वंतपुरम, मुंबई, सोलापुर, कोल्हापुर, असम, गुवाहाटी, त्रिपुरा, मणिपुर, कानपुर, सीहोर, इंदौर, जबलपुर, श्रीनगर, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़, फगवाड़ा, अमृतसर, हरियाणा, सोनीपत, रोहतक, पानीपत, बैंगलौर और मैसूर सहित देशभर में दीपावली से ज्यादा धूमधाम के पटाखों की गूंज आयोध्या के राम लला तक पहुंच रही है।

अयोध्या का VIDEO, राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

अयोध्‍या: प्राण प्रतिष्‍ठा के एक दिन बाद मंगलवार को राममंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। इसके साथ ही अयोध्‍या धाम में भक्‍तों का रेला लग गया। रामनगरी में हर तरफ श्रद्धालुओं का सैलाब सा उमड़ा दिख रहा है।

रामलला के दर्शन को रात से ही लम्‍बी लाइनें लगी हैं। प्रदेश और देश के कोने-कोने से रामलला के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में राम मंदिर के बाहर मौजूद हैं। हर कोई रामलला का दर्शन पाने के लिए उत्‍सुक है और उत्‍साह पूर्वक यहां अपनी खुशी का प्रदर्शन कर रहा है। सबकी चाहत है कि प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद पहली ही सुबह उसे दर्शन मिले और वह रामलला का पूजन कर सके।

मुंबई से अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने एएनआई से कहा, “हम यहां तीन दिन से रूके हुए हैं, दर्शन करके ही जाएंगे।” एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, “ये भीड़ सदा रहेगी और रहनी भी चाहिए। भारत धर्म की भूमि है…।”

राममंदिर के बाहर तड़के दो बजे से ही बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु जुटने लगे थे। मंदिर के मुख्‍य द्वार के सामने लम्‍बी कतारों में खड़े भक्‍त लगातार ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हैं। इसी उद्घोष के साथ वे मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के अयोध्‍या पहुंचने का सिलसिला जारी है। बाहर से आ रहे भक्‍तों के अलावा बड़ी संख्‍या में अयोध्‍यावासी भी दर्शन के लिए आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार भक्‍तों की भारी भीड़ के चलते अयोध्‍या के होटल-लॉज हाउसफुल हो गए हैं। कई होटलों ने कमरों का किराया भी बढ़ा दिया है। दो हफ्ते पहले से ही लोगों ने 23 जनवरी और उसके आगे की तारीखों के लिए 80 फीसदी से ज्‍यादा कमरे बुक कर लिए थे।

    Next Story