भारत

बर्ड फ्लू की पुष्टि: प्रभावित इलाकों में मुर्गे-मुर्गियों और पक्षियों को मारने का अभियान, स्पेशल स्क्वॉड गठित

jantaserishta.com
7 March 2023 10:35 AM IST
बर्ड फ्लू की पुष्टि: प्रभावित इलाकों में मुर्गे-मुर्गियों और पक्षियों को मारने का अभियान, स्पेशल स्क्वॉड गठित
x

DEMO PIC 

रांची (आईएएनएस)| रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन की ओर से गठित स्पेशल स्क्वॉड ने सोमवार से मुर्गे-मुर्गियों, बत्तख और अन्य पक्षियों को मारने का अभियान शुरू किया है। फिलहाल रांची के जेल चौक से लेकर एक किलोमीटर की परिधि का इलाका इन्फेक्टेड जोन के तौर पर चिन्हित किया गया है। हालांकि शहर की कुल 10 किलोमीटर की परिधि में मुर्गे-मुर्गियों,पक्षियों और अंडों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
रांची जिला प्रशासन, नगर निगम, पशुपालन विभाग और रांची पुलिस की टीम रांची के जेल मोड़, करमटोली, लोहराकोचा और आसपास के इलाकों में मुर्गे-मुर्गियों को मारने निकली। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के अनुसार, भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार इन्फेक्टेड में मुर्गे-मुर्गियों, बत्तख और पक्षियों को मारकर डिस्पोज किया जाता है। लोगों से अभियान में सहयोग की अपील की गई है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जितने मुर्गे-मुर्गियों और पक्षियों को मारा जाएगा या अंडे बर्बाद किए जाएंगे, उनके मालिकों को मुआवजा भी दिया जाएगा।
बता दें कि केंद्रीय जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री अर्जुन मुंडा के रांची स्थित सरकारी आवास में मुर्गियों की मौत के बाद कराये गए सैंपल जांच से बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक सभी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा था।रांची के जेल मोड़ के पास केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास परिसर के अंदर सुरक्षाकर्मियों और दूसरे कर्मचारियों ने 55 से 60 की संख्या में रंगीन देसी मुर्गे-मुर्गियां पाली थीं। यहां एक हफ्ते के दौरान 45 से ज्यादा मुर्गियों की मौत हो गई, तब संदेह होने पर पशुपालन विभाग की ओर से इनके सैंपल को जांच के लिए भोपाल भेजा गया, जहां बर्ड फ्लू होने की पुष्टि कर दी गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story