भारत

खौफनाक सजा: बच्चे ने पैंट में किया पेशाब, गुस्से में आकर टीचर ने प्राईवेट पार्ट चाकू गर्म करके जलाया

jantaserishta.com
27 July 2026 2:16 PM IST
खौफनाक सजा: बच्चे ने पैंट में किया पेशाब, गुस्से में आकर टीचर ने प्राईवेट पार्ट चाकू गर्म करके जलाया
x
FIR दर्ज.
वाराणसी: वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित 'सेरेन सोनी प्ले स्कूल' में क्लास टीचर ने 5 वर्षीय छात्र अस्तित्व जायसवाल के पैंट में पेशाब कर देने पर गर्म चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट जला दिया. 24 जुलाई को नर्सरी के इस छात्र ने टीचर से बाथरूम जाने की इजाजत मांगी थी, लेकिन मना करने पर मासूम का कंट्रोल छूट गया. इससे नाराज महिला टीचर ने बच्चे को दूसरे कमरे में ले जाकर गैस पर चाकू लाल किया और इस अमानवीय वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित अधिवक्ता पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है.
घर पहुंचे सहमे बच्चे ने जब रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई, तो परिजनों ने टीचर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. इसके बाद जब पीड़ित पिता ने स्कूल की प्रिंसिपल हेमलता सिंह से बात की, तो उन्होंने सहयोग करने के बजाय धमकी दी. अगले दिन 25 जुलाई को स्कूल जाने पर प्रिंसिपल और प्रबंधक ने मदद से साफ इनकार कर दिया.
बच्चे की गंभीर हालत और मानसिक डर को देखते हुए पीड़ित पिता ने लालपुर-पाण्डेयपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story