भारत
ब्लू ड्रम कांड के बाद पतियों में खौफ, एक पति का अनोखा विरोध, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
29 March 2025 5:21 PM IST

x
मचा हड़कंप.
ग्वालियर: मेरठ के ड्रम कांड के बाद ग्वालियर में एक पति को अपनी हत्या का डर सता रहा है. अमित कुमार सेन नाम के युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के कई बॉयफ्रेंड हैं और वह एक के साथ लिव-इन में रह रही है. जब अमित ने इसका विरोध किया तो पत्नी के बॉयफ्रेंड ने उसे जान से मारने की धमकी दी.
ग्वालियर के मेंहदी वाला सैय्यद इलाके में रहने वाले अमित सेन की शादी के बाद भी उसकी पत्नी के कई बॉयफ्रेंड थे. फिलहाल वह राहुल बाथम नाम के व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही है और छोटे बेटे को भी अपने साथ ले गई है. अमित का आरोप है कि पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर बड़े बेटे हर्ष की हत्या करवा दी.
अमित ने पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. परेशान होकर वह ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ गए. उन्होंने CM से सुरक्षा की गुहार लगाई और कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मेरठ के ड्रम कांड की तरह उनकी भी हत्या हो सकती है.
इस मामले में जानकगंज थाना प्रभारी का कहना है कि अमित थाने पर कोई शिकायत लेकर नहीं आया. पुलिस ने कहा कि अगर उसने पहले कोई आवेदन दिया होगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं, अमित का कहना है कि उसने कई बार पुलिस से मदद मांगी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





