भारत

जन्मदिन के बाद होटल में पति ने पत्नी को बुलाया, मारकर बाथरूम में फेंकी लाश

jantaserishta.com
11 Jan 2022 5:44 PM IST
जन्मदिन के बाद होटल में पति ने पत्नी को बुलाया, मारकर बाथरूम में फेंकी लाश
x
पढ़े पूरी स्टोरी।

गाजियाबाद: गाजियाबाद में रिश्तों से भरोसा तोड़ने वाली वारदात हुई. यहां एक होटल में पति ने पत्नी को बुलाया. फिर उसकी चाकू से गोदकर हत्या (murder) कर दी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है. वहीं बाथरूम में पत्नी का शव मिला है. बता दें कि हत्या के एक दिन पहले महिला का जन्मदिन था.

पुलिस ने बताया कि हापुड़ (Hapur) के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाला पेट्रोल पंप कर्मचारी अर्जुन खोड़ा में मीडिया हाउस के पास दर्शन होटल में आया था. उसने यहां दो दिन पहले कमरा नंबर 107 बुक कराया था. फिर आरोपी ने अगले दिन सुबह पत्नी प्रियंका को होटल के कमरे में बुलाया. दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. विवाद होने पर गुस्से से तमतमाए पति ने चाकू से गोद कर पत्नी की हत्या कर दी.
पुलिस का कहना है कि 9 जनवरी को प्रियंका का जन्मदिन था. होटल स्टाफ के मुताबिक प्रियंका होटल जब पहुंची तो वह बहुत खुश थी. अर्जुन अपनी पत्नी प्रियंका को लेकर होटल के कमरे में गया, लेकिन प्रियंका को पति के मंसूबों की खबर नहीं थी.
पुलिस के मुताबिक बहादुरगढ़ के रहने वाले अर्जुन और बुराड़ी की प्रियंका ने ढाई साल पहले कोर्ट मैरिज की थी. दोनों पहले हापुड़ में रह रहे थे उसके बाद गाजियाबाद में आकर रहने लगे थे. दंपत्ति की बेटी भी है. लेकिन पिछले 6 महीने से प्रियंका बुराड़ी में अकेली रह रही थी. पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्यारोपी पति की तलाश के लिए टीमें बनाई गई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी का अपनी पत्नी से 1 साल से विवाद चल रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story