निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से टीएमसी में घमासान, सीएम और भतीजे में मतभेद की खबर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक के बीच स्थानीय निकाय चुनावों में टिकट बंटवारे को लेकर मतभेद पैदा हो गए हैं। टीएमसी के कई नेताओं ने रविवार को यह बात कही। सूबे के 108 नगर निकायों के चुनाव होने वाले हैं, जिनमें टिकट बंटवारे को लेकर दोनों नेताओं के बीच मतभेद हैं। अभिषेक बनर्जी को टीएमसी में ममता बनर्जी के बाद नंबर दो की पोजिशन पर देखा जाता है। यही नहीं गोवा, त्रिपुरा जैसे राज्यों में टीएमसी के पैर पसारने और चुनाव लड़ने के फैसलों के पीछे उनकी ही राय मानी जाती है। निकाय चुनाव के लिए टीएमसी की ओर से कुल 2200 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है, जिनमें से 150 को लेकर दोनों नेताओं के बीच मतभेद उभर आए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





