कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी मंत्री हुए पॉजिटिव, चिंता की कोई बात नहीं कंपनी ने दी ये अहम जानकारी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की बड़ी उम्मीद भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन (COVAXINE) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में वॉलेंटियर के तौर पर भारत बायोटेक कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगवाने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को उन्होंने खुद ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है। अनिल विज के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब भारत बायोटेक ने अपनी वैक्सीन को लेकर सफाई दी है। कंपनी ने कहा कि यह COVAXINE वैक्सीन दो डोज के बाद ही कोरोना वायरस के खिलाफ कारगर साबित होती है।
Covaxin clinical trials are based on a 2-dose schedule, given 28 days apart. The vaccine efficacy will be determined 14 days post the 2nd dose. Covaxin has been designed to be efficacious when subjects receive both doses: Bharat Biotech https://t.co/eT5YybkoLl
— ANI (@ANI) December 5, 2020
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





