भारत

पति के साथ सात फेरे लेने के बाद दुल्हन प्रेमी के साथ फुर्र, बोली- बालिग हूं....

jantaserishta.com
17 Dec 2021 9:31 PM IST
पति के साथ सात फेरे लेने के बाद दुल्हन प्रेमी के साथ फुर्र, बोली- बालिग हूं....
x
पढ़े पूरी खबर

मध्‍य प्रदेश के सतना में एक युवती ने सात फेरे लिए. फिर विदाई के बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. इसके बाद मामले में पुलिस ने दुल्‍हन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की.

युवती की तलाशी की गई. इसके बाद पुलिस ने उसे तलाश लिया, फिर एसडीएम कोर्ट में हाजिर किया गया. जहां उसने कोर्ट में कहा, 'मैं बालिग हूं, अपनी मर्जी से गई हूं'.
पूरा मामला क्‍या था, वह आपको बता देते हैं. दरअसल, युवती की शादी यूपी के रहने वाले बांदा के युवक से तय हुई थी. 13 दिसम्बर को दोनों की शादी हुई, शादी के बाद दुल्हन की विदाई की गई.
दूल्हा जब दुल्हन को विदा कर कार में लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में एक युवक बाइक से पहुंचा. उसने कुल्‍हाड़ी दिखाई और दुल्हन को कार से उतरकर बाइक पर बिठाकर लेकर फरार हो गया. जहां शादी हुई और प्रेमी दुल्‍हन को लेकर फरा हुआ, वह वैवाहिक स्‍थल से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर था.
इसके बाद दुल्हन के पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की मगर लड़की के बालिग होने की वजह से सिविल लाइन पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की. 15 दिसम्बर को दुल्हन अपने प्रेमी के साथ एसडीएम कोर्ट में पेश हुई. जहां उसने बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है.
सिविल लाइन थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है.युवती ने बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहना चाहती है. इसके बाद उसे रघुराजनगर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां उसने बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी. युवती ने अपने बालिग होने का प्रमाणपत्र भी न्यायालय में पेश किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story