भारत

तजिंदर पाल सिंह बग्गा के बाद दिल्ली भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ भी पंजाब पुलिस का एक्शन, घर पहुंची

jantaserishta.com
10 April 2022 11:47 AM IST
तजिंदर पाल सिंह बग्गा के बाद दिल्ली भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ भी पंजाब पुलिस का एक्शन, घर पहुंची
x

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल (Naveen Kumar Jindal) के घर शनिवार को पंजाब पुलिस पहुंची. नवीन कुमार ने दिल्ली में केजरीवाल सरकार पर एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसे फर्जी बताते हुए पंजाब में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी. पंजाब पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया और 9 अप्रैल को नवीन कुमार के घर पहुंची.

नवीन कुमार ने खुद ट्वीट पर घर पर पंजाब पुलिस के पहुंचने की जानकारी दी. नवीन कुमार ने ट्वीट किया, 'केजरीवाल ने पंजाब पुलिस को प्राइवेट कार से मेरे घर भेजा है मुझे गिरफ्तार करने के लिए. लेकिन मैं अरविंद केजरीवाल को आज फिर बताना चाहता हूं कि मैं उससे डरने वाला नहीं हूं. जनता को उसका सच बताकर ही रहूंगा.'
केजरीवाल ने पंजाब पुलिस को प्राइवेट कार PB 02 DQ 1204 मेरे घर भेजा है मुझे गिरफ्तार करने।
लेकिन मैं @ArvindKejriwal को आज फिर बताना चाहता हूँ कि मैं उससे डरने वाला नहीं हूँ। जनता को उसका सच बताकर ही रहूंगा। pic.twitter.com/YCxsml4utU


प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब पुलिस उनकी गैरमौजूदगी में घर में आई उनके परिजनों को डराया धमकाया और गिरफ्तार करने की बात कही. उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने के बाद केजरीवाल और पंजाब सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं और भाजपा नेताओं के खिलाफ पंजाब में FIR दर्ज कर उन्हें डराया जा रहा है.
दरअसल, कुछ दिनों पहले नवीन कुमार जिंदल ने डीटीसी बस में आग लगने का एक वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए नवीन कुमार ने कैप्शन में लिखा था, 'दिल्ली सरकार का भ्रष्टाचार अपने चरम पर है डीटीसी बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई. मेंटेनेंस का पैसा मंत्री अपने घरों में भर लेते हैं.'
बीजेपी प्रवक्ता के घर पर पंजाब पुलिस के पहुंचने के बाद राजनीति तेज हो गई है. इससे पहले पंजाब में बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ भी एक केस दर्ज किया गया था. उस मामले में कार्रवाई के लिए भी पंजाब पुलिस दिल्ली आई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story