सरेंडर करने के बाद मोस्ट वॉन्टेड की थाने में मौत, हैरत में पुलिस अफसर

इंदौर. इंदौर के चोइथराम अस्पताल में इलाज के दौरान राहुल उर्फ बंटी की शुक्रवार देर रात मौत हो गई. शुक्रवार को ही वह खुद थाने पहुंचा था. आपको याद दिला दें कि बीते दिनों बियर बार में जहरीली शराब सेवन के बाद हुई मौत के सिलसिले पुलिस बंटी को तलाश रही थी, वह फरार चल रहा था. लेकिन जब पुलिस का दबाव बढ़ा तो शुक्रवार को वह खुद द्वारिकापुरी थाने पहुंच गया और वहां उसकी तबीयत बिगड़ गई. इस दौरान उसने थाने में स्वीकार किया कि उसने जहरीली वस्तु का सेवन किया है. इसके बाद पुलिस अधिकारी भी हैरत में पड़ गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





