भारत
स्टालिन के बाद लालू-नीतीश कुनबा का भी सनातन को खत्म करने का एजेंडा: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
jantaserishta.com
15 Sept 2023 1:15 PM IST

x
नई दिल्ली: नीतीश सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए एक और विवादित बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री और बिहार से लोक सभा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि स्टालिन कुनबे के बाद अब लालू-नीतीश का कुनबा भी सामने आ गया है।
इस विपक्षी आईएनडीआईए गठबंधन ने मुंबई की बैठक के बाद सनातन हिंदुओं को समाप्त करने का एजेंडा बना लिया है, तय कर लिया है। सिंह ने आगे कहा कि सनातन हिंदुओं को खत्म करने का ठेका पहले स्टालिन के कुनबे को दिया गया था और अब लालू यादव -नीतीश कुमार के कुनबे ने तो धार्मिक पुस्तक रामचरितमानस को ही सायनाइड कह दिया। उन्होंने कहा कि यह इसलिए ऐसा कह रहे हैं क्योंकि ये हिंदुओं को बांट कर जाति की राजनीति कर रहे हैं लेकिन इन्हें यह भूलना नहीं चाहिए कि हिंदू अब जग चुके हैं और एक-एक पाई का हिसाब लेंगे।
Tagsकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंहगिरिराज सिंहसनातनसनातन धर्मUnion Minister Giriraj SinghGiriraj SinghSanatanSanatan Dharma
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





