भारत

मसाज वो भी हाथी से! सांपो के बाद हाथी का मालिश करते ये वीडियो हुआ वायरल, देखकर रह जाएंगे हैरान

jantaserishta.com
18 Jan 2021 4:51 PM IST
मसाज वो भी हाथी से! सांपो के बाद हाथी का मालिश करते ये वीडियो हुआ वायरल, देखकर रह जाएंगे हैरान
x

नई दिल्ली: हाथी को पृथ्वी का सबसे समझदार जानवर माना जाता है लेकिन वह बहुत गुस्सैल भी होता है. हाथी को जब गुस्सा आता है तो वह हर चीज को नष्ट कर देता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Elephant Viral Video) जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी महिला के शरीर की मालिश (Elephant Massage) कर रहा है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपको हंसी भी आएगी और आश्चर्य भी होगा कि हाथी से मालिश करवाने का रिस्क ये महिला कैसे उठा सकती है.

महिला की हाथी द्वारा मालिश का यह वीडियो (Elephant Viral Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसे आमिर नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया के यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में आप स्पष्ट देख सकते हैं कि एक महिला चारपाई पर आराम से लेटी हुई है और एक हाथी उसके पास खड़ा होकर उसकी मसाज (Elephant Massage) कर रहा है.
वीडियो में पहले हाथी को अपनी सूंड से महिला के शरीर की मालिश करते देखेंगे. आप यह वीडियो देख कर हैरान हो जाएंगे कि हाथी अपनी सूंड से किसी इंसान की तरह मालिश कर रहा है. वह पैरों से लेकर सिर तक महिला के शरीर को दबाता है. उसके बाद हाथी अपने पैर से महिला के शरीर की मालिश करने लगता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story